इस फिल्म में एक बार फिर साथ आएंगे दो सुपरस्टार- अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान!
जब शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने फिल्म मोहब्बतें और कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। इनकी बेमिसाल जोड़ी को देखकर सब इस जोड़ी के कायल हो गए थे। लंबे समय से बिग बी और शाहरुख ने साथ काम नहीं किया है। ऐसे में फैंस के लिए खुशखबरी है कि अफवाहें हैं कि बिग बी और शाहरुख सुजॉय घोष की फिल्म बदला में साथ नजर आ सकते हैं।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य किरदारों में हैं। जबकि शाहरुख का किरदार पहले सिर्फ कैमियो का था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब शाहरुख के किरदार को फिल्म में काफी बढ़ा दिया गया है। फिल्म में शाहरुख तापसी के पति के किरदार में दिख सकते हैं और कहानी का अहम हिस्सा होंगे।

शाहरुख जीरो की रिलीज के बाद बदला की शूटिंग करेंगे। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी। तापसी ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि फिल्म में उनका रोल काफी पॉवरफुल है। साथ ही उन्होंने बिग बी के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर उत्साह भी जताया। बता दें, तापसी और बिग बी ने फिल्म पिंक में साथ काम किया था।
फिलहाल शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ज़ीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। वहीं, अमिताभ बच्चन भी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और बिग बी स्टारर यह बड़ी फिल्म 2019 दिसंबर में रिलीज होगी। खैर, अब इन दोनों सुपरस्टार्स को साथ देखने के लिए हम काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications