'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद फिर से आनंद एल राय के साथ नजर आएंगे शाहरुख खान? रिपोर्ट!
काफी समय से सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार फैंस के द्वारा किया जा रहा है और इस वक्त उनकी एक फिल्म पठान चर्चा में चल रही है जिसमें वो एक स्पाई का किरदार निभाने वाले हैं। सभी को पता है कि आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में देखा गया था जो कि कुछ खास नहीं चली थी। इस फिल्म को आनंद एल राय ने निर्देशित किया था। लेकिन अब एक खबर आ रही है जो कि फैंस के लिए चौकाने वाली है।
पता चला है कि शाहरुख खान एक बार फिर से आनंद एल राय के साथ जोड़ी बना रहे हैं। आनंद एल राय ने इस बात का खुलासा किया है और इस मौके पर वो एक इंटरव्यू पर थे।

उन्होने बताया कि एक बार फिर से वो शाहरुख खान के साथ करने वाले हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सच में आनंद एल राय और शाहरुख खान फिर से साथ आने वाले हैं?

क्या बोले आनंद?
इंडिया टुडे से बात करते हुए आनंद ने कहा था कि वो शाहरुख खान से इस बारे में बात करेंगे। हालांकि अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। आनंद एल राय हाल ही में एक शानदार फिल्म देकर बैठे हैं जिसका नाम अतरंगी रे है, इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष मुख्य किरदार में थे।

पठान और एटली की अगली फिल्मों में नजर आएंगे
हालांकि अक्षय कुमार ने भी शानदार रोल इस फिल्म में किया है लेकिन वो कुछ कुछ समय के लिए ही नजर आए हैं। सुपरस्टार शाहरुख की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता पठान और एटली की अगली फिल्मों में नजर आएंगे।

पठान की शूटिंग
पठान की शूटिंग फिलहाल चल रही है और ये फिल्म यशराज प्रोडक्शन काफी बड़े पैमाने पर बना रहा है। खबरें हैं कि साल 2022 के अंत तक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करने वाले है
इसके अलावा सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान कैमियो करने वाले है। ऐसी खबरें थीं कि पहले पठान रिलीज होगी और इसके बाद टाइगर 3। इससे इतना तो तय है कि दोनों सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आने वाले हैं।

रिस्क नहीं लेना चाहते हैं
शाहरुख खान इस वक्त किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और आने वाले समय में काफी चुनकर ही फिल्में करेंगे। इससे इतना तो तय है कि शाहरुख खान पठान के साथ एक बड़ी वापसी कर सकते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications