RUMOUR: शाहरूख- आलिया की इस रोमांटिक फिल्म का नाम है.....
[गपशप] शाहरूख खान 'रईस' के सेकेंड शेड्यूल लगभग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म के खत्म होते ही शाहरूख गौरी शिंदे की फिल्म की शूटिंग पर लग जाएंगे। जी हां, गौरी शिंदे की फिल्म, जहां हम शाहरूख खान और आलिया भट्ट को मुख्य किरदारों में देखेंगे।
अफवाहों की मानें तो इस फिल्म का नाम होगा 'वॉक एंड टॉक'। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म इस साल फरवरी से फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू की जाएगी।
आलिया भट्ट के साथ रोमांस.. या No रोमांस.. शाहरूख ने किया खुलासा!
इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल। गौरी ने कहा कि, फैंस के लिए यह देखना काफी नया होगा कि शाहरूख फिल्म में किसी एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं कर रहे हैं।
बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

