अक्षय कुमार Vs शाहरूख खान, सग गई क्रिसमस 2019 BOOK करने की रेस, कौन टिकेगा, कौन बिकेगा!
शाहरूख खान की ज़ीरो जैसे जैसे अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है, उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में बातें शुरू हो चुकी हैं। खबर है कि शाहरूख खान की राकेश शर्मा बायोपिक नवंबर से फ्लोर पर जा सकती है। लेकिन इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि फिल्म की हीरोइन करीना कपूर ही होंगी ये तय हो चुका है। खबरों की मानें तो शाहरूख खान इस फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज़ करना चाहते हैं।
अब आता है कहानी में ट्विस्ट। सूत्रों की मानें तो करीना कपूर, अक्षय कुमार के साथ, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही एक अनाम फिल्म में दिखाई देंगी। ये फिल्म दो कपल्स के रिश्तों के ताने बाने पर बनी फिल्म है। और इस फिल्म को भी अगले साल के अंत में ही रिलीज़ करने का प्लान किया जा रहा है।

मज़ेदार ये है कि शाहरूख या अक्षय जो भी दिसंबर का त्योहार बुक करेगा, जीत करीना कपूर की ही होगी क्योंकि वो दोनों ही फिल्मों का हिस्सा हैं। देखना ये है कि शाहरूख या अक्षय में से किसकी फिल्म पहले, 2019 का क्रिसमस बुक करती है।
[अक्षय कुमार का ब्लॉकबस्टर 2019 - होली, दीवाली के बाद क्रिसमस भी किया लॉक]
गौरतलब है कि वीरे दी वेडिंग के बाद करीना कपूर के पास चार फिल्मों की स्क्रिप्ट है। इनमें से दो फिल्में हैं सैल्यूट और राज मेहता की ये अनाम फिल्म। एक में वो शाहरूख की पत्नी बनेंगी और दूसरी में अक्षय कुमार की। हालांकि एक साथ करीना दो फिल्में करेंगी ऐसा लग नहीं रहा था।
माना जा रहा था कि अगर करीना दोनों में से कोई एक फिल्म छोड़नी होगी तो वो शाहरूख को ही छोड़ेंगी। लेकिन अब उन्होेंने फिल्म साइन कर ली है और आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो जाएगी।
[2018 की बॉक्स ऑफिस सुपरहिट फिल्म.. अब सीक्वल भी हो गया फाइनल?]
वैसे ये पहली बार नहीं है कि करीना कपूर ने कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म रिजेक्ट की हो। उनकी रिजेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications
