शबाब पर अक्षय-शाहरूख की दोस्ती
बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों हर जगह बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ हर जगह देखें जा रहे हैं। यू तो शाहरूख हमेशा कहते हैं कि अक्षय एक बेहतरीन कलाकार है लेकिन इन दिनों किंग खान इस खिलाडी़ के कसीदे कुछ ज्यादा ही पढ़ रहे हैं। अभी हाल ही कि बात है शाहरूख अक्षय से मिलने उन के रिएलिटी शो "मास्टर शेफ इंडिया" के सेट पर यश राज स्टूडियो जा पहुंचे।
पढ़े :अभिषेक ने अक्षय को रीप्लेस किया
देखने वालों मे कहा दोनों ही कलाकार एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश थे। दोनों ने लंबा वक्त साथ बिताया। खान ने अक्षय की आने वाली फिल्म "तीसमारखां" की भी जमकर तारीफ की। यह उल्लेखनीय है कि शाहरूख की करीबी दोस्त फराह खान इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications