DETAILS: सलमान की 'दबंग 3'.. को इस ब्लॉकबस्टर से टक्कर देंगे शाहरूख खान!
शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' भले ही फ्लॉप रही हो। लेकिन आज भी शाहरूख खान के पास फिल्मों के ऑफर की कोई कमी नहीं है। एक के बाद एक बॉलीवुड के टॉप डाइरेक्टर्स शाहरूख खान के साथ हाथ मिला रहे हैं।
अब इस लिस्ट में आदित्य चोपड़ा का नाम भी जुड़ चुका है। बता दें, शाहरूख खान को लेकर आदित्य एक पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में शाहरूख एक योद्धा के रूप में नजर आएंगे।
''शाहरूख खान तो फ्लॉप हो ही चुके हैं.. आमिर की 'दंगल' भी डूबेगी....''
हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बिग बजट फिल्म होगी। इसकी शूटिंग साल 2017 की अंत तक शुरू की जाएगी। लेकिन शाहरूख को शूटिंग से दो महीने पहले से ही अपने किरदार की विशेष तैयारी करनी होगी।
फिल्म की शूटिंग 3 महीने तक लगातार चलेगी। बहरहाल, यदि 2017 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। तो कोई शक नहीं कि 2018 में ये जोड़ी एक धमाकेदार फिल्म देने वाले हैं। बता दें, इसी साल सलमान खान की दबंग 3 भी रिलीज होने वाली है।
यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़ा है शाहरूख खान का नाम-


Click it and Unblock the Notifications

