अबराम का Broken Thumb और पापा का मैजिक..ये वीडियो आपका दिन बना देगा
शाहरुख खान और अबराम की बातचीत का ये वीडियो वाकई काफी क्यूट है जिसे देखकर आप बार बार देखना चाहेंगे।
शाहरुख खान और अबराम दोनों पापा-बेटे की जोड़ी कमाल की है। अबराम महज तीन साल के हैं लेकिन वो किसी सेलिब्रीटी से कम नहीं हैं। अबराम और शाहरुख खान जब भी साथ में नजर आते हैं तो मीडिया का ध्यान शाहरुख कम और अबराम पर ज्यादा होता है।
अब हाल में ही शाहरुख खान एक यू ट्यूब चैनल के लिए इंटरव्यू में पहुंचे और अबराम हमेशा की तरह बाहर दूर उनका इंतजार कर रहे थे।जब शाहरुख खान ने उन्हें बुलाया तो पहले तो वो नहीं आए फिर आए और पापा को अपने अंगुठे के बारे में बताने लगे और फिर बस पापा (शाहरुख खान) ने ऐसा मैजिक किया सब ठीक हो गया।

अबराम सबको Bye Bye भी करते दिखे। इतना ही नहीं जब शाहरुख ने उनसे कहा कि वो ओपन कार में शूट करने वाले हैं तो अबराम का रिएक्शन था आई एम रेडी पापा..जैसे बस अबराम को अब शूटिंग के लिए जाना हो।लगभग डेढ़ मिनट का शाहरुख खान और अबराम की ये बातचीत काफी मजेदार है।
दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं और आप भी इस वीडियो को देखकर वाकई खुश हो जाएंगे। शाहरुख खान कभी भी इंटरव्यू देते हैं तो उनसे अबराम से जुड़ सवाल जरूर पूछा जाता है । हाल मे ंभी रईस देखने के बाद अबराम के रिएक्शन पर शाहरुख ने कहा कि वो पूरे फिल्म में एक्शन सीन के दौरान तालियां बजाता रहा। ऐसे ही नहीं अबराम हर किसी के फेवरिट बन गए हैं। बहरहाल आप देखिए अबराम और शाहरुख खान का क्यूट वीडियो जो दो पार्ट में है।
और ये रहा इस बातचीत का दूसरा पार्ट


Click it and Unblock the Notifications