ये क्या! शाहरुख संग कैटरीना, सलमान संग प्रियंका
बॉलीवुड में कौन कब किसके साथ दिखेगा ये कोई नहीं जानता। यहां जोड़ियां हर दिन बनती हैं और हर दिन बिगड़ती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। खबर है कि सलमान खान की जोड़ीदार कैटरीना कैफ जो की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग के दौरान किंग खान शाहरुख खान के काफी करीब आ चुकी हैं एक बार फिर से शाहरुख के साथ नज़र आने वाली हैं लेकिन इसबार किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक स्टेज शो में। दूसरी तरफ सुनने में ये भी आ रहा है कि सलमान खान अपनी करीबी दोस्त प्रियंका चोपड़ा के साथ उसी वक्त किसी और शो में नजर आ सकते हैं।
शो भले ही अलग हों लेकिन शहर एक ही होगा दुबई। जहां सलमान खान के बड़े बडे़ फैन्स हैं। लेकिन सलमान खान के फैन्स होने के बावजूद लोग शाहरुख के इस शो को लेकर खासा उत्साहित होंगे क्योंकि शाहरुख के साथ सल्लू की गर्लफ्रैंड कैटरीना जो होंगी। अभी तक शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज शो किया है लेकिन कैटरीना के साथ ये उनका पहला शो होगा। जिस तरह फिल्म में शाहरुख और कैटरीना को एक साथ देखने को लोग उत्सुक थे उसी तरह इस शो को देखने को भी लोग जरुर उत्सुक होंगे।
लेकिन यहां पर सवाल ये है कि शाहरुख खान और प्रियंका को तो लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन सलमान और प्रियंका और शाहरुख और कैटरीना की जोड़ी में से कौन सी जोड़ी लोगों को ज्यादा हॉट और सेक्सी लगेगी? यूं तो रियल लाइफ में शाहरुख और प्रिंयका का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है और सलमान और कैटरीना का एक दूसरे के साथ। अब देखिये किसकी जोड़ी को लोग स्टेज पर ज्यादा पसंद करते हैं। फिल्हाल हम इन चारों की जोड़ी एक दूसरे के साथ आपको दिखाते हैं आप ही डिसाइड कीजिए कौन किसके साथ जमता है।


Click it and Unblock the Notifications