Release Rewind: SRK की पहली हिट, जूही का B'day गिफ्ट
शाहरूख खान आज सुपरस्टार हैं लेकिन किसी को उनकी पहली हिट फिल्म याद है? हम हैं न...उनकी पहली सोलो हिट थी राजू बन गया जेंटलमैन जो 13 नवंबर 1992 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने इंडस्ट्री को दी थी एक प्यारी सी मुस्कुराती जोड़ी - शाहरूख खान और जुही चावला। जानिए राजू बन गया जेंटलमैन में क्या था खास -
- यह फिल्म शाहरूख खान की पहली सोलो हिट थी और इस फिल्म ने ही उनके लिए यश चोपड़ा की डर के दरवाज़े खोले थे। इसके पहले शाहरूख दिल आशना है में काम कर चुके थे।
- इस फिल्म ने ही शाहरूख को नाम दिया राहुल। इसके बाद इस नाम के साथ शाहरूख कई फिल्मों में आए जिनमें दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है, चेन्नई एक्सप्रेस, चलते चलते शामिल है।
- इस फिल्म ने शाहरूख और जुही चावला की एक बहुत प्यारी जोड़ी बनाई। अगर ये सच है कि शाहरूख खान और काजोल परदे पर बेहद खूबसूरत लगते हैं तो ये भी सच है कि शाहरूख और जुही साथ में उतने ही मासूम लगते हैं।
- शाहरूख खान और जुही चावला ने एक साथ 9 फिल्मों में काम किया जिनमें डर, यस बॉस, डुप्लिकेट, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, भूतनाथ जैसी फिल्में शामिल हैं।
- जूही चावला को बताया गया था कि उनके हीरो शाहरूख खान हैं जिनसे वो कभी नहीं मिली थृीं। शाहरूख को देखते ही उन्हें लगा कि ये् मेरा हीरो है? उन्हें शाहूरूख बिल्कुल आम और औसत लगे थे।
- इस फिल्म का संगीत जतिन ललित ने दिया था और फिल्म के सभी गीतों की तारीफ भी हुई थी। फिल्म का टाइटल ट्रैक भी काफी हिट हुआ था।
- इस फिल्म में पहली बार 'पलट' का कॉनसेप्ट आ गया। हीरो या हीरोइन के पलटते ही उसे प्यार याद आ जाए थोड़ा अजीब है पर शाहरूख और जुही करें तो हमें मंज़ूर है।
- इस फिल्म ने एक नया लव इजाद किया था। लवेरिया । इस फि्ल्म के बाद इस बीमारी ने वायरल, डेंगू, निमोनिया, पीलिया सारी बीमारियों को हरा दिया था।
- इस फिल्म ने नाना पाटेकर और शाहरूख खान जैसे दो अलग स्टाइल के एक्टर्स को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया था। दोनों ही अपने रोल में फिट बैठे थे। इसके बाद दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया।
- अज़ीज़ मिर्ज़ा ने इस फि्ल्म में लव ट्राएंगल को बेहतरीन तरीके से दर्शाया था। फिर भी फिल्म कहीं भी दर्शकों से अलग नहीं हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
