शाहरूख हैं शाहिद और प्रियंका के ब्रेकअप का कारण!

अब खबर आ रही है कि शाहिद देसी गर्ल प्रियंका और शाहरूख खान की नजदीकियों से परेशान हो चुके थे। पार्टीज और सेट पर शाहरूख और प्रियंका की दोस्ती के किस्से लोग मजे लेकर उड़ाते थे जो शाहिद को ज़रा भी पसंद नहीं थे और इसी वजह से प्रियंका और शाहिद का ब्रेकअप हुआ।
इसके बाद शाहिद ने सोशल साइट पर प्रियंका और शाहरूख को फॉलो करना बंद कर दिया। वहीं, प्रियंका ने भी शाहिद को अनफॉलो लिस्ट में डाल दिया। हालांकि, शाहरूख अभी भी शाहिद और प्रियंका दोनों को फॉलो कर रहे हैं।
हम आपको बता दें कि फिल्म कमीने की शूटिंग के दौरान शाहिद और प्रियंका करीब आए थे, इतना ही नहीं इन दोनों की सगाई की खबरे भी आने लगी।
लेकिन फिर शाहरूख के आ जाने से इन दोनों के रास्ते अलग हो गये थे। प्रियंका ने शाहरूख के साथ कई फिल्में की हैं और कुछ फिल्मों में उन्होंने शाहरूख के लिए आयटम नंबर्स भी किए हैं। इतना ही नहीं वो शाहरूख की फिल्म रॉ वन में गेस्ट रोल में दिखाई देंगी और वो किंग खान के साथ डॉन 2 में भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications