शाहरूख-रितिक का याराना बढा!
अभी तक शाहरूख खान की चर्चा आमिर खान व सलमान खान के साथ होने वाली लड़ाई के कारण होती रही है पर अब उनकी चर्चा रितिक रोशन के साथ अटूट दोस्ती के लिए हो रही है।
फिल्म क्रेजी 4 में जब शाहरूख ने रितिक के कहने पर एक गाने में काम किया तो उस दौरान दोनों में कुछ अनबन की खबरें सुनने में आई थी लेकिन अब वो बीती बातें हो चुकी है। रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान को अक्सर शाहरूख के घर मन्नत पर देखा जा सकता है यही नही दोंनो के घर पर दी जाने वाली पार्टियों में दोनो परिवार बढचढकर हिस्सा लेते है।
दोनो अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद एक दूसरे के संपर्क में रहते है। एक सूत्र के अनुसार, '' फिलहाल रितिक अपनी घरेलू प्रोडक्शन की फिल्म काइट्स में काफी व्यस्त है लकिन इसके बावजूद शाहरूख से मिलना कम नही हुआ है।''


Click it and Unblock the Notifications











