काम पर लौट रहे है शाहरूख
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान को आराम हराम लगता है इसीलिए डॉक्टरों के मना करने के बावजूद करन जौहर की फिल्म माई नेम इज खान की शुटिंग करने के लिए तैयार हो गए है।
गौरतलब हो कि कुछ हफ्ते पहले उनके कंधे की सर्जरी की गई थी तब डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम 6 महीने के लिए अराम करने के लिए कहा था।
फिल्म दूल्हा मिल गया की शुटिंग के दौरान शाहरूख के कंधे में चोट आई थी। उनके डॉक्टर ने तभी उन्हें कुछ हफ्ते आराम करने के लिए कहा था लेकिन शाहरूख ने तब भी अपना काम जारी रखा था जिसकी वजह से कंधे की सर्जरी की नौबत आ गई थी।
और अब जब सर्जरी हो गई है तो भी उन्हें चैन नही है। यही नही सर्जरी करवाने में भी उन्होंने डॉक्टरों को भी बहुत इंतजार करवाया था। तब उन्हे फिल्म बिल्लू के प्रचार में काम करना था। वे सभी समारोहो में भी शामिल हो रहे है। हाल ही में अमृता अरोरा की शादी में शामिल हुए है।
शाहरूख हम चाहते है कि आप पूरी तरह आराम करके ठीक हो जाए उसके बाद ही फिल्मो की शुटिंग शुरू करे नही तो आपकी तबियत और भी बिगड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications