शाहरूख खान अपनी फिल्म रॉ वन को लेकर भड़के

हम आपको बता दें कि किंग खान की यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है। सूत्र की माने तो अभी इस फिल्म को प्रोडक्शन टीम क्रोमा में ही देख रही है।
फिल्म में कलर करेक्शन का काम अब भी किया जाना बाकी है। इसके बाद ही फिल्म की फाइनल कॉपी तैयार हो पाएगी। शाहरूख को जैसे ही फिल्म के इस हाल का पता चला वो गुस्से से आग बबुला हो बैठे और सारी रॉ वन की टीम को शाहरूख के कोप का भाजन बनना पड़ा।
फिल्म के फाइनट प्रिंट के लिए सेंसर बोर्ड भी इंतजार कर रहा है। सेंसर बार्ड ने रॉ वन को प्रोविजिनल सर्टिफिकेट दिया है। अब फिल्म के रिलीज होने में केवल 10 ही दिन शेष हैं। इसता ही नहीं अभी तो इस फिल्म के डिजिटल पोर्शन पर भी काम करना बाकी है।
जब फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने भी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम को लेकर थोड़ा परेशान दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी टीम इसे समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात लगी हुई है। उम्मीद है कि सारा काम अच्छा और समय पर हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications