अब लेडी गागा गाएंगी किंग खान के लिए गाना

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'रा वन' के लिए गागा से बातचीत शुरू की जा चुकी है। अगर वह तैयार हो जाती है तो शाहरूख ऐसे पहले फिल्म निर्माता होंगे जिनकी फिल्म के लिए लेडी गागा गाना गायेंगी।
शाहरूख की माने तो उनके गानों की टेस्ट चेंज करने में उनके बच्चों ने काफी साथ दिया है। इतना ही नहीं शाहरूख खान ने अब अपने बच्चों की पसंद से जस्टीन बीबर के सांग को एंजॉए करना सीख लिया है।
हम आपको बता दे कि शाहरूख खान की मेगा बजट वाली फिल्म 'रा वन' दिवाली के आस-पास पर्दे पर नज़र आएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान सुपरहीरो की बने नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications