सल्लू की 'कैट' के साथ इश्क फरमा रहे हैं शाहरुख
सलमान के साथ ब्रेक अप के बाद कैटरीना कैफ सलमान को बिल्कुल ना भाने वाले किंग खान शाहरुख के साथ इश्क फरमाती नज़र आई। ये सब असल जिंदगी का नहीं बल्कि शाहरुख और कैटरीना अभिनीत फिल्म ये कहां आ गए हम की शूटिंग का नज़ारा है।
शाहरुख और कैटरीना कैफ यशराज बैनर की फिल्म ये कहां आ गए हम की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। दो दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख और कैटरीना कुछ अतरंग दृष्यों का शूट कर रहे थे और उसी शूट पर शाहरुख ने कैटरीना को किस भी किया। ये किस भले ही फिल्म का एक दृष्य हो पर दोनों के बीच की कैमिस्ट्र ने फिल्म के निर्माता तक को काफी प्रभावित किया।

सूत्रों के अनुसार "शुक्रवार को फिल्म का शूट 19 शार्ट गार्डन और कांवेंट गार्डन में किया जा रहा था। सामान्यतह ये जगह काफी भीड़ से भरी होती है लेकिन शूट के लिए इस जगह को खाली करा दिया गया था क्योंकि शाहरुख और कैटरीना यहां बहुत फेमस हैं इसलिए दोनों नहीं चाहते थे कि भीड़ उन्हें परेशान करे। "
शाहरुख और कैटरीना के अतरंग दृष्य के शूट के दौरान यश जी काफी इमोशनल हो गए और जब उन्होंने शूट के बाद उस सीन को देखा तो वो काफी खुश हुए। शाहरुख और कैटरीना एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।
अब देखना है कि सलमान तक जब ये खबर पहुंचेगी तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी। पर मजेदार बात तो ये है कि कैटरीना एक तरफ टाइगर को संभाल रही हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड के डॉन को और रही शाहरुख की बात तो उन्हें तो
'कैट्स' हमेशा से ही पसंद रही है। पर शाहरुख संभाल के ये जंगली बिल्ली नहीं टाइगर की कैट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











