..................... शाहरुख की जगह अक्षय बनेंगे जोकर, Akshay will become Joker in place of SRK - Hindi Filmibeat

शाहरुख की जगह अक्षय बनेंगे जोकर

By Staff


फरहा खान और शाहरुख की दोस्ती जहां अपना दायरा बढाती जा रही हैं वहीं फरहा के पति शिरीष और शाहरुख के बीच मामला थोडा गर्म हो गया है. दरअसल शिरीष कुंदर के होम प्रोडक्शन फिल्म 'जोकर' में शाहरुख खान ने काम करने से मना कर दिया है जिससे शाहरुख वाला रोल अब अक्षय के पाले में गिर चुका है. शाहरुख को शिरीष के फिल्म की कहानी नहीं पसंद आई सो उन्होंने शिरीष से इस पर एक बार फिर काम करने को कहा मगर शिरीष ने इस बात से इंकार कर दिया. शिरीष का कहना है कि पहले शाहरुख को मेरी कहानी में कोई कमी नज़र नहीं आई और अब उन्हें इसमें गलतियां नज़र आ रही हैं.

जब शाहरुख ने किसी से सुना कि शिरीष इस तरह लोगों के सामने उनकी बुराई कर रहे हैं तो उन्होंने शिरीष को बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए अपने घर आमंत्रित किया. वहां पहुंचकर शिरीष ने बात को और बिगाडते हुए यह कह दिया कि वह इस कहानी को कतई नहीं बदलेंगे और इसी कहानी पर किसी और को लेकर फिल्म बनाएंगे. सो शाहरुख ने उसी वक़्त अपना नाम वापस लेते हुए शिरीष की फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया. फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम हैं मगर अब सवाल यह उठता है कि फरहा खान क्या करेंगी जो शाहरुख के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'ओम शांती ओम' की कोरियोग्राफर ही नहीं निर्देशक भी हैं. कहीं ऐसा न हों उन्हें पति और दोस्त में से किसी एक को चुनना पडे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X