शाहरूख-ऐश्वर्या का कोल्ड वार खत्म!
शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय के बीच सात साल से चल रहे शीत युद्ध में विराम लगता दिखाई पड़ रहा है। शाहरूख अपने घरेलू फिल्म निर्माण कम्पनी की फिल्म में ऐश्वर्या को लेने की सोच रहें है।
शाहरूख और ऐश्वर्या की जोड़ी ने मोहब्बतें और देवदास जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। फिल्म चलते चलते मे पहले रानी की जगह ऐश्वर्या को लिया गया था लेकिन कुछ विवादों के चलते ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को ले लिया गया। उसके बाद से दोनों की कोई फिल्म नहीं आई।
आशुतोष गोवारीकर ने भी फिल्म जोधा अकबर में पहले रितिक रोशन की जगह शाहरूख खान को लेना चाहा था लेकिन शाहरूख ने मना कर दिया था।
हाल में करन जौहर के जन्मदिन पर शाहरूख ने ऐश्वर्या से माफी मांगी। उसके बाद से दोनों के रिश्ते काफी सामान्य हो गए। इस पार्टी में ऐश्वर्या को गौरी के साथ डांस करते हुए भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications