शाहरूख के कुत्‍ते को नापसंद आमिर नाम

By Staff

Shah Rukh Khan
कुछ समय पहले आमिर ने अपने ब्‍लाग में यह लिखकर सनसनी फैलाई थी कि उन्‍होंने अपने कुत्‍ते का नाम शाहरूख रखा है। इस बात से शाहरूख को कोई नाराजगी नही हुई। पर सच्‍चाई यह थी कि शाहरूख भी अपने कुत्‍ते को आमिर बुलाकर खुश होना चाहते थे।

आमिर ने अपने ब्‍लाग में लिखा था कि उनका कुत्‍ता शाहरूख उनके पैर चाटता है। खैर इस बारे में आमिर ने माफी मांग ली थी। पर जब शाहरूख ने अपने कुत्‍ते को आमिर बुलाना चाहा तो उनकी पत्‍नी गौरी गुस्‍सा हो गई।

गौरी ने कहा कि उन्‍हें आमिर की तरह गिरना नही चाहिए। शाहरूख ने गौरी की बात मान तो ली पर कहा कि कभी कभी कुछ लोगों के लिए ऐसा करना जरूरी होता है। शाहरूख ने खुद बताया कि उनके कुत्‍ते ने आमिर नाम रखने से मना कर दिया।

जब शा‍हरूख से इस बारे में पूरी जानकारी मांगी गई तो उन्‍होने कहा, '' आमिर कह रहे थे कि उनके कुत्‍ते के नाम वाली बात मजाक में कही थी तो ठीक है मैं भी अपने कुत्‍ते का नाम मजाक मे ही आमिर क्‍यों नही रख सकता हूं लेकिन मेरे कुत्‍ते ने इस नाम से इंकार कर दिया। तब मेरी पत्‍नी ने कहा कि लोग तुम्‍हारे मजाक को नही समझेंगे। इसलिए इस तरह करना बंद कर दो।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X