शाहरूख से पूछताछ, सलमान खुश
बॉलीवुड आइकान शाहरूख खान को दो घंटे तक युएस अधिकारियों के हिरासत में लिए जाने की घटना भर्त्सना की जा रही है। वहीं सलमान खान ने इस घटना पर कहा, '' यह कोई बड़ी बात नहीं है। जब हम वहां जाते है तो हमारे साथ भी ऐसा ही किया जाता है और यह सब सुरक्षा के लिए किया जाता है। तभी तो 9/11 के बाद कोई और घटना नहीं हो पाई है। मुझे लगता है कि यह एकदम ठीक है।''
वहीं फिल्मकार और शाहरूख के दोस्त करन जौहर ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उनका कहना है कि वे काफी परेशान हो गए और उन्हें शाहरूख के लिए काफी दुखी हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा, प्रीतिश नंदी, रितेश देशमुख, विशाल डडलानी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। वही शाहरूख का कहना है कि दूबारा अमरीका जाने के बारे में सोचेंगे।
नेवार्क एयरपोर्ट प्रियंका चोपड़ा प्रीतिश नंदी बॉलीवुड रितेश देशमुख शाहरूख खान सलमान खान bollywood pritish nandy priyanka chopra riteish deshmukh salman khan shahrukh khan vishal dadlani


Click it and Unblock the Notifications