..................... अमिताभ को मनाया शाहरुख ने, Shahrukh apologised Amitabh - Hindi Filmibeat

अमिताभ को मनाया शाहरुख ने

By Staff


बालीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और बादशाह शाहरुख खान के बीच काफी समय से शीतयुद्ध चला आ रहा है. कौन बनेगा करोडपति को जब शाहरुख खान ने किया तो उस समय दोनो के बीच मनमुटाव अंतिम सीमा तक पहुंच गया था.

दोनो के बीच बातचीत बंद थी और जिन निर्माता ने दोनो को एक साथ अपनी फिल्म में ले रखा था, उन्हें अपनी फिल्म पूरी करने में नाको चने चबाने पडे. शाहरुख और अमिताभ भले ही प्रत्यक्षत: एक दूसरे से प्यार से मिलते रहे हों, लेकिन पीठ पीछे वे एक दूसरे का गला काटने में कोई कोर कसर नही छोडते थे.

लेकिन लगता है किंग खान को अब अपनी भूल का एहसास हो रहा है, उन्हें लग रहा कि अमिताभ जैसी शख्सियत से दुश्मनी पालकर वे बालीवुड में सिर्फ अपना ही नाम खराब कर रहे हैं. यही वजह है कि वे फिल्म अलाद्दीन के सेट पर अमिताभ से मिलने अचानक पहुंच गये.

इससे स्वयं अमिताभ भी हैरान रह गये. शाहरुख ने अमिताभ का न सिर्फ हाल चाल पूछा बल्कि उन्हें मनाया भी और सारी कडुवाहट भूलने के लिए भी कहा. अमिताभ ने भी शाहरुख का गर्मजोशी से स्वागत किया. सच है जब दोनो को ही बालीवुड में रहकर कमाना खाना है तो फिर भला बैर पालकर अपना नुकसान क्यों किया जाये..?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X