टॉप 100 पावरफुल भारतीयों में आमिर, सलमान शामिल, शाहरुख गायब!
देश के जाने माने न्यूजपेपर ने टॉप 100 सबसे पावरफुल भारतीयों के नाम की लिस्ट पब्लिश की है। हालांकि काफी रिसर्च करने के बाद ये लिस्ट बनाई गयी है लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट में राजनीति से लेकर बिजनेसमैन, बॉलीवुड सेलिब्रिटी सभी का नाम शामिल किया गया है।

सलमान खान से लेकर आमिर खान, करन जौहर, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी आदि का नाम इस लिस्ट में शामिल है लेकिन बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट से गायब है। अब अगर ये गलती से हुआ है तो सोचा जा सकता है लेकिन अगर सच में इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम शामिल किया ही नहीं जा सकता था तो ये वाकई सोचने वाली बात है।
शाहरुख खान हमारे बॉलीवुड के टॉप के एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं वहीं इनके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट से गायब है। जब कि सोशल मीडिया ले सेकर जनता के दिलों में इन दो एक्टरों के लिए काफी इज्जत व सम्मान है। इन दोनों कलाकारों की फिल्में आज भी इनके नाम की वजह से ही लोग देखने जाया करते हैं।
तो अब सोचने वाली बात ये है कि दीपिका पादुकोण जैसी अदाकारा ने अगर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को पीछे छोड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई है तो आखिर ऐसी कौन सी पावर इनके पास है जो शाहरुख, अमिताभ के पास नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications