शाहरुख-अक्षय में गहरी दोस्‍ती

By Ajay Mohan

Akshay, Shahrukh
बॉलीवुड टाउन में एक नई दोस्‍ती पनप रही है। वो है सुपरस्‍टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार की। कई साल पहले छोटी सी खटपट के बाद दूरियां बना चुके दोनो स्‍टार अब करीब आ रहे हैं। इस बात का खुलासा अक्षय कुमार की फिल्‍म हाउसफुल की रिलीज के बाद हुआ।

हाउसफुल देखने के बाद शाहरुख ने अक्षय को मोबाइल पर एसएमएस के माध्‍यम से बधाई संदेश भेजा। यही नहीं दोनों इन दिनों साथ-साथ काफी समय बिता रहे हैं। शाहरुख ने तो एक महंगी घड़ी भी अक्षय को तोहफे में दी है। इस तोहफे के मिलने के बाद आखिर अक्षय कहां पीछे रह सकते थे, उन्‍होंने उससे भी महंगा तोहफा शाहरुख को भेजा।

इस दोस्‍ती के पीछे राज यह है कि जल्‍द ही दोनों एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। खबर है कि शाहरुख और अक्षय एक साथ फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं। अब देखना यह है कि बॉलीवुड का खिलाड़ी 'बादशाह' के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर कैसा दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X