शाहरूख खान VS अजय देवगन.. वो भी सलमान खान के साथ!

अफवाहों की मानें तो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के साथ शाहरूख खान की अगली फिल्म और अजय देवगन की बादशाहो का टीजर रिलीज किया जाएगा।

By Neeti

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट 2017 की सबसे चर्चित फिल्म है.. लिहाजा, कई निर्माता इस फिल्म के साथ अपनी फिल्म को जोड़ना चाहते हैं। जाहिर है सलमान की फिल्म देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे। जिस भी फिल्म का टीजर या ट्रेलर उससे जोड़ा जाएगा, वह फिल्म भी दर्शकों के नजर में आएगी।

क्या.. एक साथ दिखेंगे दो- दो सलमान खान.. धमाकेदार होगी ईद!

ताजा खबरों की मानें तो शाहरूख खान स्टारर इम्तियाज अली की अगली फिल्म और अजय देवगन की फिल्म बादशाहो का ट्रेलर सलमान खान की ट्यूबलाइट से जोड़ने की बात चल रही है। सलमान खान फिल्म्स के सीओओ ने इस खबर को कंफर्म भी किया है।

Shahrukh Khan- Ajay Devgn

SKF सीईओ अमर बुताला ने कहा, 'दोनों फिल्मों के मेकर्स ने हमसे इस बारे में बात की है। हमने सोचा है कि हम दोनों फिल्मों के ट्रेलर को 'ट्यूबलाइट' के साथ दिखाएंगे।'

First REVIEW: सलमान की 'ट्यूबलाइट'.. बेहद खूबसूरत और इमोशनल फिल्म

इम्तियाज अली की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है, लिहाजा कोई शक नहीं कि ईद पर ट्रेलर रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन हैरानी है कि मिलन लुथरिया भी अपनी फिल्म के ट्रेलर के साथ तैयार हैं। बादशाहो 1 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

कुल मिलाकर दर्शकों को इस बार ईद में सलमान की 'ट्यूबलाइट' के साथ शाहरुख और अजय की फिल्मों के ट्रेलर भी देखने को मिलेंगे। ट्यूबलाइट की बात करें तो शक नहीं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यहां जानें ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X