खूब किताबे पढते है शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान को किताबे पढने का बेहद शौक है। उनके पास किताबों का अच्छा खासा संग्रह है। यही नहीं उनकी पहुंच नेट पर उपलब्ध किताबे तक भी है।
आप भले ही विश्वास न करें लेकिन शाहरूख ने नेट से 300 किताबें डाउनलोड की है। जब वे यात्रा कर रहें होतें है तो अपने किताबों का गट्ठर लेकर चलतें है। अपने प्रशंसकों से भी इस आदत को अपनाने की सलाह देते रहतें है।
शाहरूख के शब्दों में, '' जो भी हो आप खूब किताबें पढों, आप जिस माध्यम में भी पढ सकते हो पढने की आदत डालो, पढना सबसे अच्छी आदत है।''
वैसे इंडस्ट्री के दूसरे खान आमिर खान और सैफ अली खान भी किताबे पढने का शौक रखते है।


Click it and Unblock the Notifications