Shehnaaz Gill: फिल्म रिलीज से पहले शहनाज गिल ने कराया बोल्ड फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा बवाल

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल हमेशा ही इंटरनेट पर अपना जादू बिखेरती रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपडेट भबी शेयर करती रहती हैं। अब शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है, ऐसे में शहनाज ने इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते एक दम आग लगा दी है।
बैसे तो इन दिनों शहनाज गिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। मुंबई में बीती शाम को इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था, शहनाज ने भी यहां अपनी मौजूदगी से सबको खुश किया।
'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज से पहले ही शहनाज गिल का लेटेस्ट फोटोशूट इंटरनेट पर आग लगा रहा हे। शहनाज ने ये फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए कराया हैं। इस तस्वीर को फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इस फोटोशूट में शहनाज काफी सेंशुअस नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि शहनाज डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान शहनाज ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है, जो उनके लुक को और भी हॉट बना रहा।
शहनाज गिल की इन तस्वीरों को देख कर फैंस काफी खुश हैं और उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। ऐसे में शहनाज गिल की तस्वीरों पर सब बहुत प्यार लुटा रहे हैं। जाहिर है कि जब जब शहनाज कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती है फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।
वहीं अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि एक्शन से भरपूर सलमान की ये फिल्म मसाला एंटरटेनमेंट 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जारिए शहनाज अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











