..................... शाहिद फिर करेंगे प्यार Shahid: may fall in love again - Hindi Filmibeat

शाहिद फिर करेंगे प्यार

By Staff


सोमवार, 22 अक्टूबरः करीना कपूर जब से शाहिद कपूर का साथ छोड़कर सैफ अली खान के साथ रोमांस कर रही है, तब से बेचारे शाहिद की मानसिक हालत खराब हो गई और उन्हे इससे उबरने में थोडा वक्त लग गया. शाहिद ने अब स्वीकार किया है कि करीना उनकी जिंदगी में नही है, वे अब अकेले हैं.

शाहिद ने कहा कि करीना सचमुच एक बहुत अच्छी लडकी है, लेकिन अलग होने का फैसला उसका अपना है और वह करीना के फैसले का सम्मान करता है. शाहिद ने कहा कि करीना के साथ उनकी काफी गहरी यादें जुडी हुई हैं और उन्होंने साथ में काफी सुनहरे पल बिताए हैं, लेकिन लगता है करीना उन दोनो के संबंध से बोर हो गई थी और ताजगी पाने की तलाश में उसने सैफ अली खान को पकड़ा है.

शाहिद ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सैफ के साथ करीना खुश रहेगी और जमकर आनंद का अनुभव करेगी. करीना को वे नए प्यार के लिये शुभकामना देते है.अपने बारे में शाहिद ने कहा वे इस समय अकेले हैं और उनका किसी के साथ रोमांस नही चल रहा है, लेकिन भविष्य के बारे में वे कुछ नही बोल सकते कि कब उन्हे किसी से प्यार हो जाए. शाहिद ने कहा कि प्यार एक बड़ा अनोखा अनुभव है. दिल टूट जाने का मतलब यह नही है कि वे अब किसी से प्यार नही करेंगे और वे लैला-लैला चिल्लाते हुए अपनी सेहत खराब नहीं करने वाले हैं जिंदगी बहुत बड़ी है. हां यह बात जरुर है कि प्यार को योजना बनाकर नही किया जा सकता, यह कब हो जाएगा, इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता.



Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X