शाहिद का स्टाइल निराला है भइया
'कमीने' अभिनेता शाहिद कपूर को क्या हुआ है ये कहना मुश्किल है। हाल ही में उन्हे कहते सुना गया कि अब आमिर को बतौर अभिनेता सन्यास ले लेना चाहिए। विश्वास नहीं हो रहा लेकिन ये सच है। असल में ये शाहिद का प्रशंसा करने का तरीका है। उन्होने ये बात आमिर की प्रशंसा के रूप में कही थी।
शाहिद आमिर के लिए कहते हैं कि वह हम सब के लिए एक भयानक अभिनेता हैं, जो हमें इस बात का एहसास कराते हैं कि हमे सही स्क्रिप्ट चुनने की भी तमीज नहीं है। बढ़िया तरीका है ना प्रशंसा करने का। सुन कर अनुमान लगाना मुश्किल है कि प्रशंसा हो रही है या बुराई। खैर जो भी हो कमीने ब्वाय का अपना स्टाइल है। उनके इसी स्टाइल और कड़ी मेहनत के बदौलत वह आज बॉलीवुड के सबसे सेक्सी और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
लगता है आमिर ने भी शाहिद की सलाह मान ली है। आज कल आमिर अपनी पत्नी किरन की मदद करने में लगे हैं जो एक नयी फिल्म बनाने में जुटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications