विद्या को किनारे किया शाहिद ने

शाहिद और विद्या की यह दोस्ती फिल्म किस्मत कनेक्शन के दौरान हुई थी. वैसे इस बात की हवा भी फैल गई थी कि शाहिद और विद्या के संबंध दोस्ती से कहीं आगे बढ गये हैं. लेकिन इसी बीच शाहिद का नाम सानिया मिर्जा के साथ जुडना भी शुरु हो गया.
शाहिद के सानिया और विद्या दोनो से संबंध गहरे होने के कारण इस बात का अंदाज लगाना मुश्किल हो गया कि आखिरकार शाहिद के दिल में किसके लिये जगह है.
लेकिन हाल ही में जिस तरह से शाहिद विद्या के साथ बेरुखी से पेश आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि वे सानिया के प्रति गंभीर हैं. बताया जाता है कि शाहिद विद्या के साथ बात नहीं कर रहे हैं और उससे अलग हो गये हैं. इससे विद्या को बहुत बुरा लगा है.
असल में विद्या के दिल में शाहिद के प्रति नरम कोना है. लेकिन संभवतया सानिया भी शाहिद के प्रति गंभीर है, इसलिये उसने शाहिद को उसे या विद्या में से किसी एक को चुनने या विद्या से तमाम संबंध समाप्त करने का दबाव डाला है. यही वजह है कि शाहिद अपनी इस अच्छी दोस्त की उपेक्षा कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications