शाहिद-विद्या डेट पर गए

जब से बालीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, करीना कपूर से अलग हुए है तब से उनके रिश्ते कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ने की कोशिश की गयी है। सबसे ज्यादा उनका नाम विद्या बालन के साथ जोड़ा गया।
शाहिद कपूर का नाम अमृता राव के साथ जोड़ा गया उसके बाद विद्या बालन और अब खबर है कि इस कड़ी में सानियां मिर्जा का नाम भी जुड़ गया है। पर अब शाहिद की नजदीकी विद्या बालन के साथ देखी जा रही है।
दोनों को जुहू मुम्बई के लांग बार में देखा गया। जहां पर शाहिद ने पहले से ही अपने टेबल की बुकिंग करवा ली थी। शाहिद भूरे रंग के जैकेट और गहरी नीली रंग की जींस और काले जूतों में नजर आए।
सूत्रों के अनुसार पहले दोनों किसी न किसी के साथ डिनर करने के लिए आते थे पर पहली बार ऐसा था कि दोनों अकेले आए थे।
amrita rao अमृता राव करीना कपूर फिल्म किस्मत कनेक्शन विद्या बालन शाहिद कपूर kareena kapoor movie kismet konnection shahid kapoor vidya balan


Click it and Unblock the Notifications