'पहले आप' में फंसे करीना, शाहिद

By Neha Nautiyal

हाल ही में हुए स्टार सक्रीन अवार्ड के दौरान पुराने प्रेमी शाहिद कपूर और करीना कपूर में पहले आप- पहले आप पर अच्छी खासी बहस हो गई। दरअसल हुआ यूं कि इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों को परफोर्म करना था। लेकिन समस्या यह थी कि पहले कौन परफोर्मेंस देगा। शाहिद चाहते थे कि करीना पहले स्टेज पर जाएं और करीना चाहती थी की शाहिद पहले जाएं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा भी क्या था कि कोई भी स्टेज पर पहले परफोर्म नहीं करना चाहता था। दरअसल फिल्म इंडस्ट्री में चलन है कि जिस कलाकार का दर्जा जितना ऊंचा होता है वो उतने बाद में परफोर्मेंस देता है। इसलिए शाहिद और करीना में 'पहले आप' वाली झड़प हो गई क्योंकि करीना का कहना था कि वो ज्यादा बड़ी स्टार हैं इसलिए वो शाहिद के बाद परफोर्म करेंगी तो वहीं शाहिद का तर्क था क्योंकि पिछले साल उन्होंने कमीने जैसी हिट फिल्म दी है इसलिए उन्हें बाद में जाना चाहिए। आखिर में आयोजकों ने शाहिद के समझा बुझा कर पहले स्टेज पर जाने को तैयार कर ही लिया और मामला निबटाया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X