प्रियंका से दूर रहने की कोशिश में शाहिद
शाहिद कपूर अब प्रियंका चोपड़ा से दूर रहने की कोशिश कर रहें है। इसीलिए शाहिद अपने लिए एक नया घर ढूढ रहें है। दरअसल उनका पुराना घर प्रियंका के घर के पास है। वे नहीं चाहतें कि प्रियंका के घर के पास और ज्यादा दिन रहें।
जब शाहिद से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनका घर बहुत छोटा है इससे बड़े घर में रहना चाहतें है इसलिए नये घर की तलाश में है।
वैसे शाहिद को बड़े घर की तलाश क्यों है उनके घर में उनके प्यार कुत्ते और उनके कुछ स्टाफ के अलावा कोई और नहीं रहता है तो फिर बड़े घर की जरूरत क्यों आन पड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications