मौसम के शाहिद और सोनम के बीच भी है प्यार का मौसम

हालांकि यह पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है जब शाहिद का नाम उनकी ही फिल्म के किसी को स्टार के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी शाहिद काम नाम विद्या बालन के साथ जोड़ा जा चुका है जब वह दोनो फिल्म किस्मत कनेक्शन में साथ काम कर रहे थे, और अब यह बात सुनने में आ रही है कि शाहिद अब सोनम पर फिदा हो गये हैं।
सूत्रों के अनुसार जब फिल्म की शूटिंग अपने शुरूआती दौर में थी तब ये दोनो कलाकार एक दूसरे से सिर्फ काम से काम तक ही मतलब रखते थे। उनके बीच दोसिती हो जाए इसके लिए पंकज कपूर ने काफी प्रयास भी किये लेकिन दोनो के बीच दोस्ती ना हो सकी।
लेकिन आज ये दोनो एक दूसरे घंटो बातें किया करते हैं इतना ही नहीं खबर तो यह भी आ रही है कि जब भी शाहिद को नींद नहीं आती वह सोनम कपूर के साथ ही बात करते हैं, अब तो सोनम शाहिद को पसंद भी आने लगी हैं।
वैसे यह खबर है या सिर्फ अफवाह ये तो शाहिद ही बतला सकते हैं। लेकिन हर फिल्म के साथ कोई ना कोई गॉसिप जोड़ना आज-कल बॉलीवुड फेवरेट पैटर्न बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications