प्रियंका की खातिर शाहिद ने फिल्म छोड़ी
निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने फिल्म व्हाट्स योर राशि के बाद एक और नई फिल्म की पटकथा लिख डाली है। इस फिल्म के लिए आशुतोष शाहरूख खान को लेना चाहते थे लेकिन शाहरूख ने मना कर दिया। शायद फिल्म स्वदेश की असफलता से शाहरूख ने अपने कदम वापस खींच लिए।
आशुतोष ने शाहरूख की जगह शाहिद कपूर को लेना चाहा तो वहां से भी ना सुनने को मिली। शाहिद के ना करने की वजह प्रियंका चोपड़ा है। आशुतोष ने आईफा पुरस्कार 2009 में प्रिंयका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने का विरोध किया उनका कहना था कि इस पुरस्कार की हकदार ऐश्वर्या राय थी जिन्होने फिल्म जोधा अकबर में सर्वश्रेष्ठ काम किया है।
बच्चन परिवार की तरफदारी करने और पुरस्कार समारोहों में विवाद खड़ा करने की वजह से आशुतोष की फिल्म में काम करने के लिए कोई तैयार नही हो रहा है।
पर शाहिद ने प्रियंका से अपनी दोस्ती खूब निभाई है। है ना?


Click it and Unblock the Notifications











