रानी से अनुभव ले रहे शाहिद

शाहिद ने रानी के काम करने के अपने अनुभव के बारे में कहा,'' रानी के साथ काम करके मैं बहुत उत्तेजित हूं। मैंने रानी के काम को देखा है और हर बार देखकर यही लगता है कि यह सबसे बेहतर है। ऐसी अभिनेत्री के साथ काम करना अपने आपमें नए अनुभव की तरह है और आप हमेश कुछ नया सीख सकते है।''
फिल्म जब वी मेट की सफलता के बाद से शाहिद का करियर ऊचाई की ओर बढ रहा है। यशराज बैनर के साथ जुड़ने से शाहिद काफी उत्साहित है। उन्होंने इस बारे में कहा, '' जब आप यशराज बैनर के साथ काम करते है तब आपको पता चलता है कि आखिर लोग इस बैनर के साथ क्यों जुड़ना चाहते है। इनके काम करने का तरीका एकदम अलग है कलाकारों के व्यवहार भी एकदम अल्रग है सबकुछ बहुत अच्छा होता है। ''
गौरतलब हो कि शाहिद अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे है। अब सुनने में आ रहा है कि पंकज कपूर भी शाहिद को लेकर फिल्म बनाने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications