रानी की फिल्‍म बंद नही हुयी

रानी एक कुशल अभिनेत्री है, इस बात से कोई इंकार नही कर सकता। लेकिन बालीवुड में चढते सूरज को सलाम करने का चलन है। अभी रानी आदित्य चोपड़ा की फिल्म हड़प्पा में काम कर रही है, जिसमें शाहिद उनके हीरो बने है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि किसी कारण से यह फिल्म अभी बंद हो गई है।
कुछ सूत्रों के अनुसार आदित्य चोपड़ा को निर्देश्ाक अनुराग सिंह का काम पसंद नही आ रहा था इसलिए उन्होंने शुटिंग बीच में ही रोक दी। वीच में यह खबर भी सुनने में आयी कि फिल्म की शुटिंग दुबारा शुरू हो गई है।
रानी के प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2008 से इस फिल्म की शुटिंग चल रही है, इसके बारे में गलत अफवाह उड़ी थी कि यह बंद हो गई है। बल्कि फिल्म का 60 फीसदी हिस्सा पुरा हो चुका है और अगले साल यह प्रदर्शित की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications