प्रियंका के पीने पर पाबन्दी!
जब से प्रियंका चोपड़ा बीमार पड़ी है तब से शाहिद कपूर उनका कुछ ज्यादा ही ध्यान रखने लगे है। अब शाहिद ने उनके शराब पीने पर पाबन्दी लगा दी है। प्रियंका को पार्टियों में एक दो पैग लेने की आदत है। शाहिद नही चाहते कि प्रियंका एक दो पैग भी ले।
पिछले दिनों प्रियंका के पेट में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डाक्टरों ने तो उन्हें पीने से मना नही किया है लेकिन शाहिद जरूर उन पर लगाम लगा रहे है। सुनने में आता है कि शाहिद शाकाहारी है और शराब व नशे से काफी दूर रहते है। उन्होने अपनी पहली गर्लफ्रैंड करीना कपूर को भी शाकाहारी बना दिया था।
खैर प्रियंका तो कभी कभी अपने खास दोस्तों के साथ ही पीती है। अब शाहिद के कहने पर छोड़ेगी कि नही? देखते है।


Click it and Unblock the Notifications