प्रियंका की कार में छुपे शाहिद
बालीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने आखिर अपने प्रेम का इजहार कर ही दिया। हाल ही में दोनों करीम मोरानी के जन्मदिन के मौके पर एक साथ नजर आए।
करीम मोरीनी ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा को अपने जुहू स्थित बंगले पर बुलाया था। इस मौके पर प्रियंका अपने एक दोस्त के साथ पहुंची। लेकिन पार्टी दोनो दोनों पुरे समय एक दूसरे के साथ चिपके रहे।
पार्टी में मौजूद एक व्यक्ति के अनुसार, '' पार्टी में दोनो हमेशा एक दूसरे के साथ बतियाते रहे। दोनों एक साथ एक ही कार में बैठ कर गए जबकि शाहिद का ड्राइवर उनकी गाड़ी के पीछे गाड़ी चलाकर ले गया। जब पत्रकारों ने उन दोनों की तस्वीरें लेनी चाही तो प्रियंका तो सामने आ गई लेकिन शाहिद खुद को छिपाते रहे। ''


Click it and Unblock the Notifications