फिर टूटा शाहिद का दिल

By Staff

लगता है बॉलीवुड की बालाओं ने शाहिद कपूर का दिल तोड़ने की ठान रखी है इसीलिए तो पहले करीना और अब प्रियंका चोपड़ा ने भी शाहिद का दिल तोड़ दिया। शाहिद की जिंदगी में वैसे तो कई लडकियां आई लेकिन करीना के साथ उनका नाम सबसे लंबे समय तक जुड़ा रहा। फिर बेबो ने सैफ का हाथ थाम लिया और शाहिद को बाय-बाय कह दिया।

फिल्म "कमीने" से प्रियंका के करीब आए शाहिद के जख्म भरे भी नहीं थे कि प्रियंका भी उनसे दूर हो गई। शाहिद के लिए तो यह दूसरा बडा झटका है। वैसे प्रियंका के लिए किसी का दिल तोड़ना कोई नई बात नही। आए दिन वो किसी न किसी का दिल तोड़ती ही रहती हैं। पहले हरमन इस सदमें से गुजरे और अब शाहिद का भी वही हाल है।

इसमें प्रियंका भी क्या करती शाहिद ने उनके ऊपर कई तरह की पाबंदिया लगा दी थी। जैसे शाहिद को प्रियंका का पार्टीज में जा कर ड्रिंक करना पसंद नही है। अब प्रियंका भला क्यों किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त करने लगी।

दूसरी सबसे बड़ी बात प्रियंका को बटलर द्वारा प्रपोज करना। जिसे प्रियंका ने आजतक मना नही किया। जब शाहिद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि हम दोनों के बीच में दोस्ती से ज्यादा कुछ था ही नही तो अलगाव का सवाल ही नही उठता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X