जब शाहिद ने आपा खोया!
अभिनेता शाहिद कपूर काफी कूल माने जाते है। वे बेवजह किसी से झगड़ा नही करते है। लेकिन अगर कोई बेकार की बात करे तो उसे छोड़ते भी नही है।
हाल ही में शाहिद अपनी फिल्म कमीने के प्रचार के सिलसिले में निर्देशक विशाल भारद्धाज के साथ एफएम रेडियो स्टेशन पर गए। जहां रेडियो जाकी ने फिल्म के बारे में उनसे कई तरह के सवाल पूछे। बातचीत ठीक चल रही थी अचानक जाकी ने प्रियंका चोपड़ा से संबंधित कई निजी सवाल पूछने शुरू कर दिए। पहले तो शाहिद ने शांत होकर कुछ जवाब दिए लेकिन जब जॉकी कुछ ज्यादा व्यक्तिगत सवाल करने लगा तो शाहिद को गुस्सा आ गया। उन्होने तुरंत प्रोग्राम बंद करने को कहा।
जॉकी के माफी मांगने पर भी शाहिद नही माने और विशाल के साथ स्टूडियों के बाहर चले आए।


Click it and Unblock the Notifications