40 तक नायक बनते रहेंगे शाहिद!

एक साक्षात्कार में शाहिद ने कहा, "कम उम्र के किरदारों को पर्दे पर निभा कर मुझे खुशी मिलती है। मैं आशा करता हूं कि ऐसे किरदारों को आगे भी निभाता रहूंगा।"
विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'कमीने' में शाहिद अभिनय कर रहे हैं। करीना कपूर से रिश्तों के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संबंध खत्म हुए एक वर्ष हो चले हैं।
शाहिद ने कहा कि जिंदगी उन्हें जो कुछ देती है, उसे वे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि, "मेरी जिंदगी को कोई खास घटना प्रभावित नहीं करती है बल्कि मेरे लिए महत्वपूर्ण यह है कि मैं जिंदगी को कैसे लेता हूं।"
करीना कपूर नायक फिल्म कमीने बालीवुड विशाल भारद्धाज शाहिद कपूर bollywood film kaminay kareena kapoor lover boy shahid kapoor vishal bhardwaj


Click it and Unblock the Notifications