शाहिद मनायेंगे करीना का जन्मदिन
टोरंटो में अजीज मिर्जा की फिल्म लकी चार्म की शूटिंग कर रहे शाहिद कपूर ने बेबो के जन्मदिन पर मुंबई पहुंचकर बेबो को सरप्राइज देने की ठान ली है. करीना कपूर का जन्मदिन 20 सितंबर को है और वह 27 साल की हो जायेगी लेकिन उसके जन्मदिन पर अगर सबसे ज्यादा कोई खुश है तो वह है उसका ब्वायफ्रैंड. करीना को जन्मदिन पर उपहार देने के लिए शाहिद ने जमकर खरीददारी भी की है.
हाल ही में करीना के अफेयर की चर्चा छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ भी चली थी. हालांकि शाहिद को इससे सदमा तो लगा था लेकिन एक सच्चे आशिक की तरह उसने करीना का दामन नहीं छोडा. उसे करीना पर पूरा विश्वास है कि वह उसके अलावा किसी दूसरे से प्यार नहीं कर सकती. शायद इसलिए सही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है.


Click it and Unblock the Notifications