..................... शाहिद- करीना के टूटे रिश्ते की वजह हैं अमृता राव. Amrita is between shahid-kareena - Hindi Filmibeat

शाहिद- करीना के टूटे रिश्ते की वजह हैं अमृता राव

By Staff


शाहिद और करीना के टूटे रिश्ते को लेकर अब तक काफी कयास लगाए जा चुके हैं। काफी लोगों का मानना था कि करीना की सैफ से बढती नज़दीकियां शाहिद और करीना के टूटे रिश्ते की वजह है। मगर हम बता दें कि दोनों के रिश्तों में आई खटास की वजह करीना - सैफ का प्रेम प्रसंग नहीं बल्कि शाहिद - अमृता की दोस्ती है।

फिल्म 'इश्क़ विश्क़' से शुरू हुई शाहिद के फिल्मी करियर में उन फिल्मों का अधिक योगदान है जिनमें उनकी हीरोइन अमृता राव थी। दर्शकों ने इस जोडी को न सिर्फ सराहा बल्कि हाथों हाथ लिया। उनकी पिछली रीलिज़ फिल्म 'विवाह' काफी हिट रही। जहां एक तरफ अमृता के साथ रील लाइफ में शाहिद की जोडी जलवे दिखा रही थी वहीं रीयल लाइफ में करीना के साथ शाहिद की जोडी, दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। रीयल लाइफ से रील लाइफ में भी अपनी जोडी को हिट करने के लिए शाहिद और करीना ने करीब तीन फिल्मों में साथ साथ काम किया जिनमें 'फिदा', '36 चाइन टाउन' तथा 'चुपके चुपके' मुख्य है। मगर अफसोस है कि इन फिल्मों नें शाहिद और करीना की जोडी को रील लाइफ में अपनाने से इंकार कर दिया।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अभिनय की बुलंदी पर बैठी करीना ने शाहिद को ऊपर लाने के लिए काफी पापड बेले मगर अफसोस शाहिद थे जो दर्शकों की पसंद होने के बावजूद अपनी प्रियतमा करीना की उम्मीदों पर खरा उतरनें में नाकामयाब साबित हुए। चार साल के प्रेम संबंधों में शाहिद और करीना ने काफी कुछ खोया और पाया है। अपने रिश्तों को लोगों के सामनें बेधडक अपनाने में दोनों ने किसी तरह की कोई आनाकानी नहीं की। शायद आपको याद हो शाहिद और करीना के बीच लिप लॉक किसींग सीन की एक फोटो एक प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अखबार में छपी थी जिसे लेकर करीना ने उस अखबार पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दुख की बात है कि अपने और अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर मुकदमा कर चुकी करीना अपने प्यार का मुकदमा शाहिद के दिल की अदालत में हार गई।

तीन फ्लॉप फिल्मों में रही यह हिट जोडी चौथी फिल्म 'जब वी मेट' में फ्लॉप जोडी बन गई। हालांकि काफी लोगों का मानना है कि करीना और शाहिद में तीन महीनों से करियर को लेकर तू तू मैं मैं का घमासान युद्ध मचा हुआ था। शाहिद के लिए करीना ने अपने खाते में तीन फ्लॉप फिल्मों का नाम लिखवा लिया था और अब वे किसी भी किमत पर शाहिद को और वक़्त देनें के लिए तैयार नहीं थी। फिल्म 'तशन' के दौरान सैफ और करीना की जोडी ने आग में घी का काम किया। मगर कहानी में ट्विस्ट की तर्ज़ पर यह बात सामनें आई है कि इनका रिश्ते को लाल सिग्नल करीना की तरफ से नहीं बल्कि शाहिद की तरफ से मिली है।

अभी तक किसी ने इस बात पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की है मगर इस खामोशी की वजह हम क्या समझें ?


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X