..................... Shahid Kapoor’s Heer Aur Ranjha Back To Storyboard | Saji Nadiawala | साजिद नाडियावाला और शाहिद कपूर को नहीं मिल रही हीर रांझा.. - Hindi Filmibeat

शाहिद को नहीं मिल रही अपनी हीर..

By Neha Nautiyal

साजिद नाडियावाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म हीर और रांझा अभी तक शुरु नहीं हो पाई है। इसका एक बड़ा कारण है कि साजिद को फिल्म की कहानी का क्लाइमेक्स पसंद नहीं आ रहा और उन्होंने निर्देशक सबीर खान को दोबारा फिल्म की कहानी पर काम करने के कहा है।

55 करोड़ रुपए के बजट से बनने वाली इस फिल्म को लेकर साजिद कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। ये फिल्म न्यूयार्क के सेटअप पर बनेगी और फिल्म की कहानी रोमियो और जूलियट की कहानी से प्रेरित है। इस फिल्म के ठंडे बस्ते मे चले जाना का दूसरा बड़ा कारण है कि साजिद को शाहिद के लिए फिल्म में कोई अच्छी हीर पसंद नहीं आ रही। पहले इस फिल्म में नरसिग फाकरी को लेने की बात चल रही थी मगर अब साफ हो गया है कि साजिद नरगिस को फिल्म मे नहीं लेना चाहते बल्कि उन्हें हीर के लिए किसी दूसरे नए चेहरे की तलाश है।

फिल्म के वक्त से शुरु ना होने के कारण शाहिद की डेट्स वेस्ट हो गईं है जो उन्होंने साजिद को दी थी और हीर के ना मिलने से भी शाहिद थोड़े दुखी जरूर हैं। नरगिस फाकरी इम्तियाज अली की रॉकस्टार में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X