शाहिद है बच्‍चों के प्‍यारे

दरअसल वे बच्चों के लिये बन रही एक फिल्म पाठशाला में विशेष भूमिका कर रहे हैं। फिल्म को अहमद खान बना रहे हैं जो कि शाहिद के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
अहमद के बारे में शाहिद ने कई बार कहा है कि वे उसके अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि जब अहमद ने शाहिद से फिल्म में विशेष भूमिका करने के लिये कहा तो शाहिद बच्चों की इस फिल्म में अभिनय करने का लोभ नहीं छोड पाये और अन्य फिल्मों मे व्यस्त रहने के बावजूद भी पांच दिन तक शूटिंग की।
पाठशाला में नाना पाटेकर, आयेशा टाकिया और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका कर रहे हैं। लेकिन शाहिद की विशेष भूमिका के कारण बच्चे इस फिल्म को ज्यादा पसंद करेंगे क्योंकि शाहिद न सिर्फ लडकियों में बल्कि बच्चॉं में भी काफी लोकप्रिय हैं।


Click it and Unblock the Notifications