संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के हीरो फाइनल..और ये रणवीर सिंह नहीं!

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के लिए हीरो शाहिद कपूर फाइनल हो गए हैं। जानिए डिटेल में।

By Shweta

संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग तमाम अड़चनों के बाद भी चल रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म लगभग तय हो गई है। जी हां और इस फिल्म में रणवीर सिंह नहीं होंगे। जी हां संजय लीला भंसाली अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म में शाहिद कपूर को लेना चाहते हैं।

[कार लेकर चढ़ गए शाहरूख...लेकिन सलमान की तरह HIT एंड RUN नहीं किया]

शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावती में काम कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली के बारे में जगजाहिर है कि वो अगर एक बार अपनी फिल्मों के एक्टर के साथ कंफर्टेबल हो जाएं तो उनके साथ दोबारा काम जरुर करते हैं। वे सलमान खान के साथ दो बार तो ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ तीसरी बार फिल्म कर रहे हैं।

shahid-kapoor-to-sign-sanjay-leela-bhansali-production-next-movie

दरअसल शाहिद कपूर जिस फिल्म को साइन करने वाले हैं वो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी और इस तरह की फिल्मों में शाहिद कपूर को देखना पसंद करते हैं। उन्होंने काफी समय से इस तरह की फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। शानदार उन्होंने जरुर की थी लेकिन वो लोगों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाई थी।

रंगून के फ्लॉप होने के बाद शाहिद कपूर एक ऐसी फिल्म करना चाह रहे हैं जो पूरी तरह कॉर्मशियल हो और लोग उससे कनेक्ट कर पाएं। हो सकता है इसकी जल्द ही घोषणा भी की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X