OUCH: 160 करोड़ की फिल्म और हीरो ने दी धमकी - बहुत हुआ...मैं चला!

संजय लीला भंसाली की पद्मावती को लेकर दिक्कतें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब खबर है कि जबसे शाहिद कपूर को पता चला है कि रणवीर सिंह नहीं चाहते कि फिल्म के पोस्टर में शाहिद भी हों, तब से शाहिद इस प्रोजेक्ट के बारे में दोबारा सोच रहे हैं।

इतना ही नहीं, उन्होंने संजय लीला भंसाली को साफ कह भी दिया है कि ऐसे तो काम नहीं हो पाएगा और बेहतर है कि वो इस प्रोजेक्ट को छोड़ ही दें।

Padmavati Shahid Kapoor

ऐसे में संजय काफी परेशान हैं क्योंकि फिल्म का सेट और शेड्यूल फाइनल हो चुका है और फिल्म का बजट काफी ज़्यादा है। इतनी मुश्किल से फिल्म की कास्ट फाइनल हुई है ऐसे में कास्ट बदलना मतलब बजट बढ़ाना और वो ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते। इसलिए संजय किसी तरह शाहिद और रणवीर में सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
[#Stardom: "शाहरूख - सलमान नहीं चाहते कि रणबीर - शाहिद सुलतान बनें !"]

गपशप गली में एक खबर तेज़ी से उड़ी है और अगर इस खबर में सच्चाई है तो खबर ज़रा दुखी करने वाली है। अगर सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग नहीं शुरू कर रहे हैं। वजह है रणवीर की डिमांड।
[#Bold: बच्चन्स नाराज़ पर ऐश्वर्या राय की डिमांड थी - चाहिए बोल्ड रोल]

रणवीर की डिमांड है कि फिल्म के दूसरे हीरो शाहिद कपूर का रोल छोटा करके उसे गेस्ट अपीयरेंस बनाया जाए। गौरतलब है कि जब से पद्मावती में शाहिद कपूर की एंट्री हुई है तब से ही रणवीर सिंह फिल्म को लेकर Insecure हो चुके हैं।

अब रणवीर की दिक्कत क्या है पता नहीं। क्योंकि ऐसा नहीं है कि वो पहली बार दो हीरो वाली फिल्म कर रहे हैं। वहीं अभी तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, ऐसे में इस खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं।

लेकिन अगर इस खबर में सच्चाई है तो वाकई रणवीर सिंह भी उन अजीब सी डिमांड लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे हैं।
[#StarValue: "वो मुझे शाहरूख - सलमान जितना कमा कर देता है!"]

सलमान खान की नो किस पॉलिसी तो सभी जानते हैं। जी हां उन्होंने ये बात बिल्कुल साफ बहुत पहले से कर रखी है कोई भी डॉयरेक्टर उनसे स्क्रीन पर किस करने की डिमांड नहीं करेगा। अब किस डॉयरेक्टर की जुर्रत है जो सलमान को बोल भी दे किस करने।

अक्षय कुमार की ये बात भी जगजाहिर है कि वो संडे को काम नहीं करते। वो इंटरव्यू से लेकर शूटिंग तक कुछ भी संडे को शेड्यूल नहीं करवाते। उन्हें संडे को अपने बच्चों और ट्विंकल के साथ टाइम बिताना पसंद है।

करीना की फिल्म में अगर हीरो जाना-माना या ए-लिस्टर नहीं हो तो वो काम नहीं करती । उन्होंने एक फिल्म इसलिए ठुकराई थी क्योंकि उसमें इमरान हाशमी थे और काफी सालों बाद करीना जब उनके साथ काम करने के लिए तैयार हुई तो इमरान ने मना कर दिया।

सोनाक्षी सिन्हा का भी रूल है कि वो पर्दे पर किस नहीं करेगी किसी को। हम तो कहते उन्हें किस करेगा कौन पता नही कब शत्रुघ्न सिन्हा खामोश कर बैठें।

पर्सनल शेफ हर जगह
ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का पर्सनल शेफ वो जहां जाते उनके साथ जाता है। फिल्म में अगर ऋतिक को रखना है तो उनकी पहली डिमांड यही होती है।

विद्युत जामवाल जो फोर्स मूवी से काफी फेमस हुए थे उन्होंने निगेटिव किरदारों को करने से सीध मना कर दिया है और कहा कि वो अब ऐेसे रोल्स नहीं करना चाहते।

कंगना रनौत जहां जाती है उनकी डिमांड होती है कि पर्सनल सेक्रेटरी भी उनके साथ जाएंगी। एक बार फ्लाइट में कंगना से एयरहोस्टेस पूछने आई कि वो उन्हें क्या खाना हैं इस उन्होंने एयरहोस्टेस को सेक्रेटरी के पास भेज दिया कि वो उनसे पूछे। एयरहोस्टेस फ्लाइट में सेक्रेटरी खोजते रह गई।

रेखा को अगर अपना लुक पसंद ना आए तो वो फिल्म नहीं करती है। फितूर तो वो बीच में छोड़ दीं क्योंकि उन्हें उनका लुक अच्छा नहीं लगा।

अक्षय खन्ना जो काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब थे, हाल ही में ढिशुम से वापसी कर चुके हैं वो भी निगेटिव किरदार में लेकिन उनकी डिमांड थी कि उन्हें फिल्म में थप्पड़ ना मारा जाए और ना उन्हें मारें..आप समझ रहे हैं ना नो ढिशुम-ढिशुम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X