..................... Shahid Kapoor Takes DIG At Sonam Kapoor For Focusing More On Costumes Than Acting - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर ने सोनम कपूर पर साधा निशाना, कुछ इस तरह

By Shweta K

Recommended Video

Shahid Kapoor Makes FUN of Sonam Kapoor's ACTING skill | FilmiBeat

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इस सप्ताह BFF विद वोग में आए और दोनों ने मिलकर वाकई कई खुलासे किए जिसके बाद ना सिर्फ फैन्स बल्कि हर कोई शॉक्ड है। शाहिद और मीरा दोनों ने सारे गेम्स काफी मजेदार अंदाज में खेला और एक से बढ़कर एक जवाब दिए लेकिन शो के खत्म होते होते तक एक गेम में शाहिद अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन सोनम कपूर पर निशाना साधा।

आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है तो आपको बता दें कि ये असल में सोनम कपूर का कपड़ों से लगाव पर कमेंट है। आपको याद होगा कि कुछ सालों पहले सोनम कपूर ने एक फिल्म की थी आएशा। अभय देओल ने एक बार कहा था कि वो असल जिंदगी में आएशा फिल्म से भी अधिक कपड़ों को लेकर चिंतित रहती हैं।

shahid-kapoor-takes-dig-at-sonam-kapoor-for-focusing-more-on-costumes-than-acting

एक सेग्मेंट से इट और स्ट्रिप इट में नेहा धुपिया ने शाहिद कपूर से एक एक्टर का नाम पूछा जो एक्टिंग से अधिक कपड़ों पर ध्यान देती हैं। इस पर शाहिद कपूर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि "मैंने एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है जो अपने कपड़ों पर अधिक ध्यान देती हैं ना कि कैरेक्टर पर लेकिन मुझे खुशी है कि ये अब बदल रहा है।"

इसके बाद नेहा धुपिया ने एक मजेदार कमेंट के जरिए कंफर्म कर दिया कि शाहिद कपूर सोनम कपूर के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल नेहा धुपिया ने कहा कि "ये मौसम है जूते उतारने का।" आपको बता दें कि सोनम कपूर और शाहिद कपूर मौसम में एक साथ काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X