क्या शाहिद हैं अगले सुपरस्टार?

By Staff

Shahid Kapoor
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'कमीने' से एक बार फिर सुर्खियों में छा जाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर के बारे में कयास लगा जा रहे हैं कि वह बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार बन सकते हैं।

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में शाहिद ने दोहरी भूमिका निभाई है। उनके किरदार की हर जगह प्रशंसा हो रही है।

समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की नेशनल बॉलीवुड एडिटर मीना अय्यर का कहना है कि शाहिद सबसे होनहार अभिनेताओं में से हैं। उन्होंने काफी अच्छे तरीके से खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया।

अय्यर ने कहा कि शाहिद 'ए' श्रेणी के अभिनेता माने जाते हैं और आगे चलकर वह नंबर वन की कुर्सी पर भी बैठ सकते हैं।

फिल्म आलोचक उमर कुरैशी का कहना है, "शाहिद आगे चलकर बड़े अभिनेता साबित होंगे। वह आगे बढ़ रहे हैं। अच्छे दिखने वाले लड़के से लेकर वह रोमांटिक अभिनेता तक का सफर तय कर चुके हैं। वह अब पूर्ण अभिनेता बन गए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X