आज भी शाहिद प्रियंका चोपड़ा से प्यार करते हैं

जी हां शाहिद और प्रियंका फिल्म कमिने के बाद एक बार फिर तेरी मेरी कहानी में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बताने सेपहले शाहिद ने खुद ही प्रियंका के बारे में कहा कि वो कमाल की एक्ट्रेस हैं। हम दोनों एकबार फिर साथ ही काम करने जा रहे हैं यह फिल्म एक लव स्टोरी है जिसमें हम दोनों लाइफ के अलग अलग स्टेज में दिखाई देगें। हम इस फिल्म में तीन अलग अलग रोल में दिखाई देंगे।
शाहिद की इस फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता को देखकर तो यही लग रहा है कि उन्हें एकबार फिर से मौका मिल गया है प्रियंका के साथ समय बिताने का। और वो इसी फिराक में होंगे कि अपनी सारी भूल को स्वीकार करते हुए प्रियंका को मना ले ताकि उनका रास्ता एक हो जाए।
शाहिद वैसे आप समझदार निकले आप के दिल में आज भी प्रियंका है शायद इसी कारण आपने बिपाशा से कोई कमीटमेंट नहीं किया और चुप चाप उनसे दूर चले गये।


Click it and Unblock the Notifications