तो क्या शाहिद की प्रेमिका हैं सोनाक्षी सिन्हा?
देखें तस्वीरें: शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा
जी हां यही सबकुछ आजकल सोनाक्षी मैडम और शाहिद मियां के बीच चल रहा है। हाल ही में दोनों ने मुंबई के एक महंगे रेस्टोरेंट में अपने दो दोस्तों के साथ डिनर किया और देर रात तक सोनाक्षी ने दोस्तों संग शाहिद के नये बंग्ले में वक्त बिताया।
यही नहीं जो एजेंसी शाहिद का काम देखती हैं वो ही एजेंसी अब सोनाक्षी का भी काम देख रही है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सोनाक्षी ने ऐसा शाहिद के कहने पर ही किया है।
यह सारी बातें साफ इशारा करती हैं कि दोनों के बीच में काफी गहरी दोस्ती है। यह सब इसलिए सोचा जा रहा है क्योंकि सोनाक्षी यह कहते थकती नहीं कि उन्हें अकेले लेटनाइट बाहर जाना मना है लेकिन वो शाहिद संग देर रात बाहर देखी जा रही हैं तो जाहिर है बातें तो बनेंगी ही ना। वैसे भी करीना कपूर से दिल लगाने और दिल टूटने के बाद शाहिद मियां ऐसा पर्मानेंट कंधा तलाश रहे हैं जो कि उन्हें रोने पर आसरा दे सके।
हालांकि कि विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, नरगिस फाखरी और हुमा कुरैशी जैसी कई खुबसूरत बालाओं ने उनका टाइम पास किया लेकिन अफसोस कोई भी उनकी तन्हाई का साथी नहीं बना।
ऐसे मे हो सकता है कि सोनाक्षी ने उनके खालीपन को भरने को कोशिश की हो खैर क्या सही है और क्या गलत यह तो आने वाला वक्त बता देगा। फिलहाल तो सोनाक्षी-शाहिद के किस्से इस समय लोगों के बीच में हॉट टॉपिक बने हैं। दोनों ने साथ में आर. राजकुमार में काम किया था जिसके बाद से ही दोनों के रोमांस की खबरें आने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications
